फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के लिए सीजन की पहली हेलीकॉप्टर सेवा आज से, 400 लोग कर चुके हैं आवेदन

Wed, 25 Dec 2019 11:40 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

क्रिसमस के दिन लाहौल के लिए सरकार का एमआई-172 हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा। इस सर्दी की यह पहली उड़ान होगी। रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद होने के बाद आम जनता और सरकारी कर्मचारियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए पिछले कई दिनों से हेलीकाप्टर उड़ान की मांग उठ रही थी।

विज्ञापन


अभी तक हेलीकाप्टर सीट के लिए 400 लोग आवेदन कर चुके हैं।  राज्य सरकार ने मंगलवार को अधिसूचना के जरिये हेलीकाप्टर उड़ानों का शेड्यूल जारी किया है। जीएडी के संयुक्त सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि क्रिसमस के दिन बुधवार को हेलीकाप्टर एमआई-172 लाहौल के स्तींगरी और उदयपुर हेलीपैड के लिए दो उड़ानें भरेगा। पहली उड़ान भुंतर एयरपोर्ट से सुबह पौने दस बजे स्तींगरी हेलीपैड, जबकि दूसरी उदयपुर के लिए होगी।

इससे पहले हेलीकाप्टर सुबह आठ बजे सीएम जयराम ठाकुर को लेकर मनाली स्थित सासे हेलीपैड में लैंड करेगा। इसके बाद सासे हेलीपैड से सीधे भुंतर एयरपोर्ट रवाना होगा। यहां से एमआई-172 हेलीकाप्टर यात्रियों को लेकर लाहौल के लिए उड़ान भरेगा। शाम करीब पौने तीन बजे हेलीकाप्टर सीएम को सासे हेलीपैड से लिफ्ट कर शिमला के लिए उड़ान भरेगा। उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने बुधवार को लाहौल के स्तींगरी और उदयपुर हेलीपैड के लिए एक-एक उड़ान का शेड्यूल जारी होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें