फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जागरण में गया था परिवार, नौकर दंपती लाखों के गहने लेकर फरार

सार

जुन्गा के नोहा गांव में नेपाली मूल के दंपती ने घर से लाखों के गहने और नगदी चुरा ली। परिवार जागरण में गया था, उसी दौरान चोरी हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को परवाणू के पास गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस परवाणू के पास से दबोचे दोनों आरोपी
विज्ञापन

जुन्गा के नोहा गांव की घटना, नौ माह पहले थे काम पर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जुन्गा में एक घर से लाखों के गहने और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले नेपाली मूल के दंपती ने उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया जब परिवार माता के जागरण में शामिल होने गौड़ा गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर फरार दंपती को परवाणू के पास गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी किए गए आभूषण और नगदी भी बरामद कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार निवासी गांव नोहा, डाकघर डब्लू तहसील जुन्गा जिला शिमला ने बताया कि नौ महीनों से नेपाली मूल का दंपति प्रकाश और उसकी पत्नी निर्मला उसके घर में काम कर रही थी। 23 सितंबर की रात वह अपने परिवार के साथ मां के जागरण में गौड़ा गया था। यहां से उनका परिवार रात करीब रात एक बजे लौटा। घर में उस समय सब कुछ सामान्य था और परिवार सो गया। आरोपियों ने चाबी से दरवाजे खोलकर इस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था कि परिवार को रात के समय इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब 7:30 बजे जब उन्होंने नेपाली दंपती के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। उन्होंने प्रकाश के मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब घर की जांच की तो पाया गया कि करीब 90 हजार रुपये नगद, 17 ग्राम की सोने की चेन और उनकी पत्नी का मंगलसूत्र चोरी हो चुका है। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने फौरन मामले की सूचना जुन्गा पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की। लोगों से पता चला कि दंपती पैदल गौड़ा के आसपास दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस ने वीरवार तड़के टिंबर ट्रेल के पास सड़क के किनारे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें