इस योजना में सरकारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल नहीं किए गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवार, रेहड़ी फड़ी तथा मनरेगा कामगारों के लिए किसी तरह का प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा, जबकि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों, 70 वर्ष से अधिक आयु या वरिष्ठ नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारी, मिड-डे मील वर्कर, अंशकालिक कर्मचारी, दिहाड़ीदार, आशा वर्कर, अनुबंध कर्मचारी वर्ग के लिए 365 रुपये का प्रीमियम रहेगा।
चुनाव आचार संहिता के चलते हिमकेयर योजना में पंजीकरण नहीं हो रहे थे। अब पंजीकरण प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। सभी पात्र 20 जून तक हिमकेयर योजना के तहत अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी
- विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री