मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में बुधवार को दलाईलामा की लंबी आयु के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दलाईलामा ने विशेष रूप से पूजा में भाग लिया।
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि चीन समेत विश्व भर के लोग मुझे पसंद करते हैं और बौद्ध धर्म और मुझमें अपनी आस्था रखते हैं। मैं बौद्ध धर्म के लिए काम करता रहूंगा। मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में बुधवार को दलाईलामा की लंबी आयु के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दलाईलामा ने विशेष रूप से पूजा में भाग लिया।
विज्ञापन
इस दौरान दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत के तीनों प्रांतों के लोग मुझ पर विश्वास करते हैं और मुझे मानते हैं। मैंने अपना पूरा जीवन बौद्ध धर्म और लोगों के हित के लिए समर्पित किया है। मध्य में जहां भी बौद्ध धर्म में कमी आई है, उसकी उन्नति की कामना करते हैं। बौद्ध धर्मगुरु ने कहा कि विज्ञान के लोग भी विश्वास कर मुझे मानते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं आज भी पूरी तरह से स्वस्थ हूं और 100 से अधिक वर्षों तक जीवित रह सकता हूं। इस दौरान लोगों के हितों के लिए काम करता रहूंगा। इस दौरान कई तिब्बती संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने दलाईलामा से आशीर्वाद लेते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की।