फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता पद पर दीपक की तैनाती का विवाद सोनिया के दरबार में पहुंचा

Wed, 25 Sep 2019 11:22 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर दीपक शर्मा की तैनाती को लेकर उपजा विवाद अब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया के दरबार पहुंच गया है। हमीरपुर जिला कांग्रेस के एक दर्जन पदाधिकारी तैनाती के विरोध में मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए।

विज्ञापन


हालांकि उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यालय से निराश होना पड़ा। उन्हें निर्देश मिले कि इस मामले में पहले प्रदेश पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल और महासचिव वेणुगोपाल से मिलें। ये नेता सुबह 12:30 बजे गए थे और 12:45 तक मुलाकात करते रहे।

बताते हैं कि एक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी इन नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाए हैं। यह पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमवार से दिल्ली में डेरा जमाए हैं। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लोकसभा चुनाव से पहले दीपक शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी की थी।
विज्ञापन


पार्टी से निष्कासित नेताओं की कांग्रेस में वापसी के समय पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने पार्टी संविधान का हवाला देते हुए स्पष्ट कहा था कि पार्टी में घर वापसी किए नेताओं को तीन साल तक कोई पद नहीं दिया जाएगा।

हालांकि पहले उनको ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए पर्यवेक्षक लगाया गया। इसके बाद अब दीपक को पार्टी प्रदेश प्रवक्ता बनाने से जिला कांग्रेस हमीरपुर के कई नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। 

सूत्रों से मालूम हुआ है कि जो नेता विरोध करने सोनिया से मिलने गए हैं, उनमें हमीरपुर के दो जिला उपाध्यक्ष, दो जिला महासचिव, तीन सचिव सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

बताते हैं कि अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यालय से कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए हैं कि बुधवार को पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और महासचिव केसी वेेणुगोपाल से मिलें। इन दोनों नेताओं से क्या बात होती है, इसके बाद आगे बात की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें