फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में नेरवा बाईपास सहित अन्य परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ जारी किए

Mon, 17 Aug 2026 04:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

चौपाल विधानसभा के विकास की विभिन्न परियोजनाओं के लिए सोमवार को 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा तथा चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ने चौपाल क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विकास की विभिन्न परियोजनाओं के लिए सोमवार को 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।  उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन नेरवा के लिए दो करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन चौपाल के लिए तीन करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन कुपवी के लिए दो करोड़, दुग्ध अभिशीतन संयंत्र नेरवा के लिए दो करोड़, नेरवा बाईपास के लिए चार करोड़, लखावटी पुल के लिए 12 करोड़ तथा छवाला-चौपाल जलापूर्ति योजना के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

विज्ञापन


चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा तथा चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ने चौपाल क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। लोग इन परियोजनाओं का लाभ उठाकर धन एवं समय में बचत कर पाएंगे तथा उनका रहन-सहन सुगम होगा। हाल ही में रजनीश किमटा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्र मोहन तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र में विकास गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इन परियोजनाओं को समुचित धनराशि जारी करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें