सीटी स्कैन मशीन का प्रिंटर खराब, मरीज परेशान
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शुक्रवार को सीटी स्कैन की फिल्म निकालने वाले प्रिंटर खराब हो गया। प्रिंटर के खराब होने से फिल्में नहीं निकल र्पाइं। ऐसे में समय पर रिपोर्ट न मिलने से मरीजों को परेशान होना पड़ा।
अस्पताल में शुक्रवार को सिर, छाती और पेट का सीटी स्कैन करवाने के लिए मरीज आ रहे थे। इस बीच अचानक सीटी स्कैन मशीन में टेस्ट का निकलने वाला प्रिंटर खराब हो गया। रिपोर्ट समय पर न मिलने से मरीजों का इलाज भी देरी से शुरू हुआ। शाम तक ही प्रिंटर ठीक हो पाया। विभाग में स्थापित मशीनें बहुत पुरानी में हैं। कई बार मशीन तो बार प्रिंटर बंद हो जाते हैं। वहीं बिजली गुल होने से कुछ देर के लिए एमआरआई टेस्ट का काम भी प्रभावित रहा।
आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि कुछ देर के लिए समस्या आई होगी। बाद में इसे दुरुस्त कर दिया गया होगा। इसे लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं आई है।