फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: आतिशबाजी के बाद दिल्ली से हिमाचल तक धुंध की चादर, बद्दी में खतरनाक श्रेणी तक पहुंचा प्रदूषण

Sat, 02 Nov 2024 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला

सार

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ से लेकर पहाड़ों की रानी शिमला तक प्रदूषण बढ़ गया है।
विज्ञापन
दीपावली पर आतिशबाजी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रकाशपर्व दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद शुक्रवार को दिल्ली से हिमाचल प्रदेश तक हवा की सेहत बेहद खराब रही। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध भी बेअसर रहा। दिल्ली में 362 एक्यूआई के साथ हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। यह बीते तीन वर्षों में दिल्ली के लिए सबसे प्रदूषित दिवाली थी। यही नहीं, दिल्ली शुक्रवार को विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर रही। हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ से लेकर पहाड़ों की रानी शिमला तक प्रदूषण बढ़ गया है।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें; 
हिमाचल सुक्खू मंत्रिमंडल: मंत्री के एक पद के लिए कई विधायक तलबगार, हाईकमान से स्वीकृति पर होगी ताजपोशी

बद्दी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 296 तक पहुंचा
सोलन जिले के बद्दी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296 तक पहुंच गया। यह खतरनाक श्रेणी में आता है। स्वच्छ आबोहवा के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध राजधानी शिमला में भी एएक्यूआई 92 दर्ज किया गया। 27 अक्तूबर को यह 31 था। शुक्रवार को बिलासपुर में एएक्यूआई 189 रहा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में एक नवंबर को भी दिवाली मनाई गई। इससे हिमाचल के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।  हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।

कहां कितना  वायु गुणवत्ता सूचकांक
इसके आधिकारिक आंकड़े शनिवार तक जारी हो सकते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार,  दिवाली पर दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया, जबकि 2023 में यह 218 और 2022 में 312 था। वहीं, उत्तर प्रदेश के संभल में शुक्रवार को एक्यूआई 318 और मुरादाबाद में 301 दर्ज किया गया।  आगरा में भी धुंध छायी रही। दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से 37 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को बहुत खराब श्रेणी में बताया।

विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब में भी हालत खराब
इसी तरह हरियाणा और पंजाब में एक्यूआई खराब और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का एक्यूआई भी बहुत खराब श्रेणी में रहा। सीपीसीबी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9 बजे हरियाणा के गुरुग्राम में एक्यूआई 344, जींद में 340, अंबाला में 308 और कुरुक्षेत्र में 304 दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर का एक्यूआई 314 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें