फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नौ झीलों का सीमांकन कर सौंदर्यीकरण करवाएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन का जुब्बड़ और चंद्र नाहन झील का कार्य शुरू, अन्य झीलों का काम जल्द शुरू करने के निर्देश
विज्ञापन

कार्यशाला में डीसी अनुपम कश्यप ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले की नौ झीलों का सीमांकन कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें दो झीलों का सीमांकन कार्य शुरू हो चुका है तथा सात का कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन



यह फैसला हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद और जिला वेटलैंड प्राधिकरण की जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में लिया। बचत भवन में मंगलवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में यह कार्यशाला हुई। उन्होंने बताया कि जिला शिमला की तीन का जुब्बड़ झील और चंद्र नाहन झील का सीमाकंन कार्य शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त बराड़ा झील, कनासर झील और धार रूपिन की 5 झीलों का सीमांकन किया जाना है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इन सात झीलों का भी सीमांकन जल्द करवाएं। इससे भविष्य में बेहतर नीति का निर्माण करके इन वेटलैंड का संरक्षण करने में आसानी होगी। इसके लिए संबंधित उपमंडल अधिकारी और डीएफओ को निर्देश जारी कर दिए हैं कि मौके पर जाकर सीमा निर्धारित करने का कार्य पूरा करें।
विज्ञापन

डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि मनरेगा के तहत हर पंचायत में तालाबों के निर्माण के आदेश दिए हैं। इन तालाबों के निर्माण में सीमेंट का इस्तेमाल कम से कम करना है ताकि प्राकृतिक तौर पर इन तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा सके। इसके अलावा प्राकृतिक झीलों के संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से नियम बनाकर लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा ताकि प्रकृति से किसी तरह की छेड़छाड़ न हों। कार्यशाला में वैज्ञानिक अधिकारी हिमकोस्टे रवि शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यशाला में सलाहकार फॉरेस्ट्री एंड बायोडायवर्सिटी जीआईजेड के कुणाल भरत ने वेटलैंड को लेकर सरकार के आदेशों और नियमों के बारे में जानकारी दी। हिम कोस्टे के वरिष्ठ वैज्ञानिक रिशव राना ने धरातल पर वेटलैंड की सीमाएं निर्धारित करने को लेकर जानकारी साझा की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, एसडीएम रोहड़ू विजयवर्धन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें