फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार, तीन घंटे बाद दबोचा

Fri, 24 Feb 2023 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर की अदालत में पेशी के लिए आया एक चोरी का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। उसे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बार चौकी गांव से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
अपराधी फरार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हमीरपुर की अदालत में पेशी के लिए आया एक चोरी का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। उसे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बार चौकी गांव से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे उसे न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शैविक घई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 6 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ आई पुलिस टीम अदालत में जेल वारंट तैयार कर रही थी, तभी दोपहर 1:50 बजे आरोपी पानी पीने के बहाने प्रथम मंजिल पर स्थित वाटर कूलर तक आया, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उसने धरातल मंजिल पर स्थित 10 फीट नीचे पार्किंग स्थल की तरफ छलांग दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


तीन घंटे तक काफी मशक्कत के बाद सायं पांच बजे आरोपी को पुलिस ने चौकी गांव से धर-दबोचा। आरोपी की पहचान विशाल शर्मा, वार्ड नंबर एक कृष्णानगर, नगर परिषद हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस थाना में उसके खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। जिस मामले में पुलिस आरोपी को शुक्रवार को हमीरपुर न्यायालय में लेकर आई थी, वह वर्ष 2018 में चोरी का है। चोरी के मामले में विशाल शर्मा के अलावा सुनील ठाकुर, सुमन शर्मा, और किशन कुमार भी नामजद हैं। जो कि वर्तमान में जमानत पर चल रहे हैं, लेकिन विशाल शर्मा लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते अदालत ने विशाल शर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। लापरवाही बरतने वाले पुलिस जवानों से भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने पूछताछ की। लापरवाही के मामले में पुलिस जवानों को लाइन हाजिर भी किया जा सकता है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को चोरी के मामले में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया था। शाम पांच बजे के करीब उसे चौकी गांव से गिरफ्तार किया। अब शनिवार को दोबारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिस जवानों से भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें