हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए जा रहे जनहित के कई फैसलों को जमीन पर नहीं उतारा जा रहा है। इसको लेकर कैबिनेट सब कमेटी में मंत्रियों ने सख्ती दिखाई। अधिकारियों को कहा कि फैसलों को गंभीरता से लिया जाए। 13 जनवरी 2023 से 30 जून, 2025 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1160 निर्णय लिए गए, जिनमें से 1,116 निर्णयों को लागू किया गया। अन्य 44 निर्णयों को लेकर कैबिनेट की सब कमेटी की बैठक में चर्चा गई। इनमें वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, जलशक्ति, बहुउद्देेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े निर्णय शामिल हैं। कैबिनेट की सब कमेटी की बैठक में यह खुलासा हुआ है।