फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों से उड़ाए आतंकी ठिकाने : ब्रिगेडियर

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू में आयोजित कार्यक्रम में संजय कनोठ ने बताई सेना की शौर्य गाथा
विज्ञापन

बोले, पाक डीजीएमओ ने लगाई थी सीजफायर की गुहार
पाक ने इस्तेमाल किए थे चीनी, तुर्की, अजरबैजान के ड्रोन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के सभागार में मंगलवार को भारतीय सेना आरट्रैक मुख्यालय के तत्वाधान में ऑपरेशन सिंदूर पर एक आउटरीच कार्यक्रम (लोगों तक पहुंच बनाना) का आयोजन किया गया।
विवि के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्रिगेडियर संजय कनोठ (वीएसएम) ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और इससे जुड़े तथ्यों से छात्रों तथा शिक्षकों को अवगत करवाया। बिग्रेडियर संजय ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों का उपयोग हुआ। इसका पूरे विश्व ने लोहा माना है। ब्रिगेडियर संजय कनोठ (वीएसएम) ने पाकिस्तान प्रायोजित उरी, पुलवामा और पहलगाम हमलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन हमलों से पहले भारत ने आतंकी हमलों को बंद करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर बहुत प्रयास किए और पूरे विश्व को सबूत सहित पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों की जानकारी विश्व पटल पर रखी।
विज्ञापन


आतंकियों के हमले बंद नहीं हुए तो भारत ने रणनीति को बदलते हुए पाकिस्तान प्रायोजित इस आतंकवाद और पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों को उड़ाना शुरू कर दिया। 25 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 बेकसूर लोगों की जानें गई थीं। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में चल रहे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक और ड्रोन से सटीक हमला कर उन्हें तबाह किया।

पाकिस्तान आर्मी ने आतंकियों का साथ देकर भारत के आबादी वाले क्षेत्रों में चीनी, तुर्की और अजरबैजान जैसे देशों के बने ड्रोन तथा आर्टिलरी से हमले किए लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें हवा में ही मार गिराया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लांच पैड्स को अपनी मिसाइलों और फाइटर प्लेन से ध्वस्त किया। इस तबाही को देखकर पाकिस्तान के डीजीएमओ ने 10 मई 2025 को भारत के डीजीएमओ को कॉल कर सीजफायर की गुहार लगाई थी। ब्रिगेडियर संजय कनोठ (वीएसएम) ने पॉवर प्वाइंट और ग्राफिक्स के माध्यम से बताया कि कैसे भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के क्षेत्र में चल रहे आतंकी ठिकानों को उड़ाया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, अधिष्ठाता योजना एवं प्राध्यापक मामले प्रो. जोगिंद्र धीमान सहित विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन



अभी जारी रहेगी ऑपरेशन सिंदूर : ब्रिगेडियर
कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने पूछा कि क्या ऑपरेशन सिंदूर खत्म हो गया है तो ब्रिगेडियर संजय कनोठ ने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक पड़ोसी देश आतंक को संरक्षण देना बंद नहीं करेगा। शिक्षिका पुष्पा ने पूछा कि हर बार सीजफायर क्यों होता है। इसके जवाब में ब्रिगेडियर संजय ने कहा कि युद्ध बर्बादी लाता है, विकास की गति को रोक देता है, इसलिए इसके दूरगामी परिणाम को ध्यान में रखने की जरूरत होती है। भारत का मकसद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को बर्बाद करना था वो कर लिया है। शिक्षक प्रो. विकास डोगरा ने पूछा कि आतंकी घुसपैठ कैसे रोकते हैं। ब्रिगेडियर ने कहा कि भारतीय सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी सीमाओं पर तैनात रहती है जिससे घुसपैठ रोकने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें