शिमला। जिले में बारिश के कारण कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध है। इसमें ज्यादातर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। भूस्खलन और सड़कों के डंगे ढहने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। इसमें 11 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है वहीं दस सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है। चौपाल मंडल में सबसे अधिक चार सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अलावा 7 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग ने सूचना मिलते ही सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। धामी मंडल में पांच सड़कें भूस्खलन और डंगों को नुकसान पहुंचने के कारण बंद हैं वहीं दो सड़कों पर सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही ही हो पा रही है। ब्यूरो