फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कमरे को लेकर डॉक्टरों और सीएमओ में तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी के न्यू ट्रॉमा ब्लॉक का मामला
विज्ञापन

सीएमओ बोले, यह कमरा का नहीं हमारे मान सम्मान का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में एक नया विवाद उभरकर सामने आया है। अस्पताल के इमरजेंसी और न्यू ट्राॅमा ब्लॉक में सीएमओ के लिए आवंटित किए कमरे पर अब ईएमडी (ईमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट) के वरिष्ठ चिकित्सकों ने कब्जा जमा दिया है।
इससे चीफ मेडिकल ऑफिसर्स में में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कमरे का आवंटन मरीजों को देखने और एमएलसी (मेडिकल लीगल केस) जैसे कार्य निपटाने के लिए किया जाता है। लेकिन अब फैकल्टी के डॉक्टरों ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उस पर अपना हक जमा लिया है। यहां पर खोखे बनाकर उन्हें यहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीएमओ के अनुसार यह केवल एक कमरे का विवाद नहीं है, बल्कि यह हमारे सम्मान और काम करने के माहौल पर असर डालने की कोशिश है। कहा कि एक ही छत के नीचे सौतेले व्यवहार का सामना करना उनके लिए मानसिक रूप से कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह एक साधारण मामला
डॉक्टरों का कहना है कि यह सिर्फ एक साधारण मामला है। हालांकि अस्पताल में उपजे इस विवाद से अस्पताल में एक नई बहस शुरू हो गई है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मुद्दे का समाधान किस तरह से किया जाता है। सीएमओ 24 घंटे सातों दिन अपनी सेवाएं देते हैं। अस्पताल में कमरों का विवाद किसी से छुपा नहीं है। पूर्व में भी कमरों को लेकर तनातनी रहती थी। लेकिन अब जब से ओपीडी ब्लॉक शिफ्ट हुआ है तो अधिकांश डॉक्टरों को कमरे मिल चुके हैं। दूसरी ओर भवन के इंचार्ज डॉ. अमन मधैक ने बताया कि इस मामले की अभी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें