फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही मैच में हारा हिमाचल, गोवा की जीत

Sat, 06 Dec 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही मैच में हारा हिमाचल, गोवा की जीत
विज्ञापन


एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में 25वीं राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा।

एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में 25वीं राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहला मैच हिमाचल और गोवा के बीच खेला गया।

इसमें गोवा की टीम ने हिमाचल को पांच विकेट से पराजित किया। टॉस जीत कर हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवरों में 33 रन बनाए। जवाब में गोवा की टीम ने 5 बाल शेष रहते 34 रन बनाकर मैच जीत दिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच महाराष्ट्र और उड़ीसा के बीच खेला गया। उड़ीसा ने महाराष्ट्र को चार विकेट से पराजित किया। छत्तीसगढ़ और पूर्वांचल के बीच खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने पूर्वांचल को 31 रन से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मध्यप्रदेश और तेलंगाना के बीच खेले गए मैच में मध्यप्रदेश ने 9 विकेट से तेलंगाना को हराया।

आल इंडिया इंडस्ट्रीज बोर्ड और झारखंड के बीच खेले गए मैच में झारखंड ने 50 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने 3 विकेट से राजस्थान को हराया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 4 विकेट से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 720 महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें