फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से भर्ती हुए आठ पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2020 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के फर्जीवाड़े में एसआईटी ने आठ पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से छह लोग भवारना पुलिस थाना, जबकि दो लोगों को पालमपुर पुलिस थाने के तहत पकड़ा गया है। इन लोगों की गिरफ्तारी बनगढ़, जंगलबैरी और सकोह बटालियन से की गई। 

विज्ञापन


पकड़े गए इन कर्मियों में पुलिस थाना भवारना के तहत रिकी चौधरी, संपत, रवि कुमार, मंजीत, मुकेश और अमरजीत शामिल हैं। इसके अलावा संदीप और विनोद को पालमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौर रहे कि पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड बिक्रम चौधरी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसने 12 लोगों को फर्जी तरीके से अब तक नौकरी दिलाई है, जिनमें नौ पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

बिक्रम की निशानदेही के बाद पुलिस विभाग ने इन पुलिस कर्मियों पर धर्मशाला, पालमपुर और भवारना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इन पुलिस कर्मियों के लिखावट के नमूने भी जांचने की बात कही थी। एसआईटी प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार पुलिस कर्मियों के हस्ताक्षरों के नमूने लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें