फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के भूमि अधिग्रहण के कार्य पर अस्थायी रोक, सीएम ने विधानसभा में दी जानकारी

Tue, 20 Aug 2019 07:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हिमाचल में दो फोरलेन पठानकोट-मंडी और शिमला-धर्मशाला फोरलेन के भूमि अधिग्रहण के कार्य को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। केंद्र सरकार ने इस बाबत 2 मई, 2019 को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह जानकारी प्रश्नकाल में कांगड़ा के विधायक पवन कुमार काजल के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेशनल हाईवे की चौड़ाई दो लेन में 30 मीटर और फोरलेन के लिए 45 मीटर होगी। केंद्र सरकार से इस मामले को उठाया गया है। जल्द ही इस प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन

रोहड़ू में 228 शिक्षकों के तबादले, 307 पद रिक्त

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में बीते साल के दौरान 228 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। मंगलवार को विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लिखित में यह जवाब दिया। मंत्री ने बताया कि रोहड़ू में 307 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार प्रयासरत है।

कांगड़ा हवाई अड्डे के रनवे की बढ़ेगी लंबाई
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला कांगड़ा (गगल) हवाई अड्डे का विस्तारीकरण करवाया जाना प्रस्तावित है। हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई 1372 मीटर से करीब 2000 मीटर करने की योजना है। विधायक पवन काजल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे चार पंचायतें रछयालु, कुठमा (शाहपुर तहसील), सनौरा और गगल (कांगड़ा तहसील) प्रभावित होंगे।

प्रदेश में 1,660 घर आज भी बिजली आपूर्ति से वंचित
ऊर्जा राज्य कहे जाने वाले हिमाचल में आज भी 1,660 घर बिजली आपूर्ति से वंचित हैं। मंगलवार को विधानसभा में विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में केंद्रीय प्रायोजित सौभाग्य योजना अक्तूबर 2017 को शुरू हुई थी। योजना के तहत 12,891 घरों को लाभ मिला है। बिजली आपूर्ति से वंचित घरों को भी जल्द रौशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें