फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Accident: औट-सैंज हाईवे पर पर्यटकों से भरी ट्रेवलर पलटी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sun, 14 May 2023 09:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)

सार

चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने सैलानियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पर्यटक उज्जैन (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों से भरी ट्रेवलर पलटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले औट-सैंज हाईवे 305 पर रविवार को जालोड़ा में पर्यटकों से भरी एक ट्रेवलर (एचपी-01-एस-1303) पलट गई। हादसे में एक बच्चे को हल्की चोट आई है। हादसा शाम करीब 7:00 बजे हुआ। गाड़ी जलोड़ी दर्रा से जीभी के लिए वापस आ रही थी, लेकिन जालोड़ा के पास उतराई होने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन


चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने सैलानियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पर्यटक उज्जैन (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं और गाड़ी में चार बच्चों समेत 13 लोग सवार थे। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि घियागी के पास जलोड़ा में पलटी ट्रेवलर में एक बच्चे को हल्की चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें