सूबे के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार रात को केलांग का न्यूनतम पारा -1.3, कल्पा का 3.6, मनाली का 5.2, कुफरी में 6.5 और डलहौजी में 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
किसानों को गेहूं काटने को मिलेगा समय- मैदानी इलाकों में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चला हुआ है। गर्म इलाकों में बीते दिनों बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है।
अब चार दिनों तक मौसम साफ रहने से किसानों को गेहूं कटाई में समय मिल जाएगा। सेब और अन्य फलदार फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल है।