फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पूर्वानुमान के बीच शिमला में 24 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 05 Apr 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश के पूर्वानुमान के बीच राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नाहन में  रात न्यूनतम पारा 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.6, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर में 32.8, कांगड़ा में 32.4, सुंदरनगर में 32.2, नाहन में 30.8, चंबा में 30.7, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 22.4, कल्पा में 20.2, डलहौजी में 19.2 और केलांग में 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गुरुवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर में 14.3, धर्मशाला में 13.6, ऊना में 15.7, नाहन में 16.7, सोलन में 13.0, कांगड़ा में 16.3, हमीरपुर में 15.8, डलहौजी में 14.4, मनाली में 7.0 और केलांग में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें