फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगी गर्मी, इस शहर में सीजन का सबसे गर्म दिन

Wed, 29 May 2019 10:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में दिन के साथ-साथ रात के समय भी गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगी है। बुधवार को ऊना (43) और शिमला (28.5) में अधिकतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

विज्ञापन


नाहन, मंडी और शिमला में मंगलवार रात सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सूबे के मैदानी क्षेत्रों में लू चलना शुरू हो गई है।

दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में 31 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। एक से तीन जून तक बारिश के आसार हैं। राजधानी शिमला, डलहौजी, भरमौर, कल्पा और केलांग में भी अब गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

विज्ञापन

मैदानी जिलों में लू जैसी स्थिति

- फोटो : अमर उजाला
शिमला में भी लोगों ने एसी और पंखों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित बद्दी, नालागढ़, नाहन, पांवटा साहिब, कालाअंब में लू जैसी स्थिति है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान बिलासपुर में 39.8, सुंदरनगर में 38.9, हमीरपुर में 38.6, कांगड़ा में 37.9, नाहन में 36.7, चंबा में 36.4, भुंतर में 35.8, सोलन में 35.0, धर्मशाला में 30.4, डलहौजी में 23.2, कल्पा में 23.0 और केलांग में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 23.3, मंडी में 21.0, पालमपुर में 19.5, कांगड़ा में 18.8, ऊना में 18.4, शिमला में 18.2, बिलासपुर-डलहौजी में 18.0, मनाली में 8.8, कल्पा में 7.1 और केलांग में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

रोहतांग में ताजा हिमपात, एक दर्जन ट्रक फंसे

- फोटो : अमर उजाला
मैदानी इलाकों में बुधवार को जहां गर्मी से लोगों के पसीने छूटते रहे, वहीं रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। मनाली सहित समूची घाटी में झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। रोहतांग दर्रे पर बर्फ के बीच एक दर्जन ट्रक फंस गए हैं।

ये ट्रक कुल्लू-मनाली की तरफ से आलू बीज और राशन लेकर लाहौल की तरफ जा रहे थे, लेकिन बर्फ की दीवारों के बीच सड़क तंग होने से फंस गए। रोहतांग के साथ मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान पीक, देऊ टिब्बा, शालीन धार में बर्फ के फाहे गिरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें