फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 6 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे लुढ़का

Sat, 22 Dec 2018 08:35 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के छह शहरों की न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे लुढ़क गया है।  केलांग का न्यूनतम तापमान सबसे नीचे माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार आगामी 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही जबकि सुबह और रात के समय ठंड रही। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री तक घट गया है। सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है। केलांग में न्यूनतम तापमान -8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भुंतर में न्यूनतम तापमान -1.1, केलांग -8.8,  मनाली -1.6,  कल्पा -3.0 धर्मशाला 6.4, ऊना 0.8, नाहन 4.5, पालमपुर 3.0, सोलन -0.5, कांगड़ा 2.8, बिलासपुर 2.1, हमीरपुर 2.6. चंबा 0.5, डलहौजी 5.7 और कुफरी 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

बरठीं में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, शिमला का अधिकतम तापमान 16.3,  सुंदरनगर 19.2, भुंतर 18.2, कल्पा 12.7, धर्मशाला 16.4, ऊना 21.6, नाहन 17.3, केलांग 8.3, कांगड़ा 20.6, बिलासपुर 18.4, हमीरपुर 20.3, चंबा 18.4 और डलहौजी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें