फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली बोले, उच्च शिक्षण संस्थानों में बंद नहीं होगी रूसा प्रणाली

Fri, 21 Apr 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में रूसा प्रणाली बंद नहीं होगी। यह केंद्र सरकार की योजना है। इसे और बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। बाली ने प्रदेश में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) को अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के समक्ष भी रूसा के तहत खर्च की जाने वाली राशि के नियम एवं शर्तों को लचीला करने का मामला उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से रूसा के तहत दिए जाने वाले अनुदान को 90:10 के अनुपात में पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर बढ़ाने का आग्रह किया है।

पीजी कॉलेज नगरोटा बगवां के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बाली ने कहा कि कुछ छात्र संगठन इस प्रणाली का विरोध कर मात्र ख्वाब दिखा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसी किसी राजनीति का शिकार न बनने का आह्वान किया। बेरोजगारों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते बाली ने कहा कि अपेक्षाएं बहुत हैं, लेकिन मौके सीमित हैं। अब चिंतन और गोष्ठियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि जमा दो के बाद क्या करना है, इसके मद्देनजर विद्यार्थियों की काउंसलिंग करके संभावनाएं खोजना आवश्यक है। साथ ही उन्हें एक उम्दा वातावरण देने की भी जरूरत है। कहा कि लड़कियों के शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दिशा के अभाव में बेरोजगारी का आंकड़ा और अधिक बढ़ने का भय भी है। बाली ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें