फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी मंडी के टेक फेस्ट में लगेगा फैशन और ग्लैमर का तड़का

Tue, 21 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी मंडी के तकनीकी और सांस्कृतिक फेस्ट एग्जोडिया के छठे संस्करण में इस बार देशभर की मॉडल्स अदाओं के जलबे बिखेरेंगी। आईआईटी मंडी में सेनोरिटा इंडिया ब्यूटी पिजेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में इस बार फैशन और ग्लैमर का खूब तड़का लगेगा।
विज्ञापन


इस इवेंट में जीतने वाली मॉडल को सेनोरिटा इंडिया के फाइनल में सीधी एंट्री मिलेगी। एग्जोडिया-2017 का आयोजन 7-9 अप्रैल तक किया जाएगा। देशभर के कॉलेज आईआईटी मंडी के इस तकनीकी और सांस्कृतिक फेस्ट में भाग ले सकते हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा फैशन कॉलेज भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए एग्जोडिया की अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

पंजीकरण फीस 1200 रुपये

पंजीकरण फीस 1200 रुपये रखी गई है। एग्जोडिया का ट्रेलर फेसबुक, यू-टयूब पर देखा जा सकता है। इसके अलावा छात्रों द्वारा बनाए गए रोबोट की लड़ाई भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी। वहीं, मिस्टर व मिस एग्जोडिया के लिए भी देशभर के प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही बैंड स्लैम, इनोवेटिव आइडिया कंपीटीशन, नुक्कड़ नाटक, फैशन इवेंट भी होंगे। कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियां भी शिरकत करेंगी। हालांकि, अभी तक इनके नाम फाइनल नहीं हो सके हैं। एग्जोडिया के मीडिया समन्वयक पुलकित शर्मा ने बताया कि पंजीकरण शुरू हो चुका है। सात से नौ अप्रैल तक एग्जोडिया का आयोजन किया जाएगा। एग्जोडिया में शिरकत करने वाली हस्तियों के नाम भी जल्द ही फाइनल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें