फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमालयन वॉरियर्स ने ओशन स्टॉर्म, फॉरेस्ट फ्लायर्स ने हिमालयन वॉरियर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला क्रिकेट मैदान में पहली बार करवाया जा रहा आरटीसीए जूनियर्स मानसून कप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के शिमला क्रिकेट मैदान में रविवार को आरटीसीए जूनियर्स मानसून कप का आगाज हो गया। खास बात यह है कि यह प्रतियोगिता अंडर-13 आयु वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। पहले दिन तीन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला हिमालयन वॉरियर्स और ओशन स्टॉर्म के बीच खेला गया। इसमें ओशन स्टॉर्म ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमालयन वॉरियर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 143 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओशन स्टॉर्म की टीम 77 रन पर ही सिमट गई। हिमालयन वॉरियर्स ने मुकाबला 66 रनों से अपने नाम किया। एकागर ने 35 गेंदों पर नाबाद 63 रन की शानदार पारी खेली। ओशन स्टॉर्म की ओर से अभिमान ने नाबाद 25 रन बनाए और गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

मुकाबला फॉरेस्ट फ्लायर्स और हिमालयन वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें फॉरेस्ट फ्लायर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हिमालयन वॉरियर्स ने 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फॉरेस्ट फ्लायर्स ने 129 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। देवांश ने 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन की पारी खेली, जबकि आहाना ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। आरटीसीए के मुख्य कोच व पूर्व क्रिकेटर ऋषभ चौहान ने कहा कि 20 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें