राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में छह से 12, 14 से 16 और 18 से 21 आयु वर्ग के हुए मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रिजो टेकी गोजू रयू करोटे डू एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में जिला शिमला ने पहला स्थान प्राप्त किया। रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में संस्था के अध्यक्ष सैंसाई विजली शर्मा ने शिरकत की। दूसरे दिन छह से 12, 14 से 16 और 18 से 21 आयु वर्ग में मुकाबले हुए।
सोलन ने दूसरा और जिला बिलासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष ने बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया। कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों की ओर ले जाने की जरूरत है। उन्होंने स्वस्थ भारत निर्माण के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।