सुन्नी कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन खेले गए चार मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सुन्नी भज्जी क्रिकेट क्लब की ओर से कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तीसरे दिन रविवार को चार रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसमें शिवा वैली बॉयज श्रीखंड ने दो मुकाबले जीत कर अपना दबदबा बनाया।
पहला मुकाबला वाईसीसी कांधी और शिवा वैली बॉयज श्रीखंड के बीच हुआ जिसमें श्रीखंड विजेता रहा। दूसरा मुकाबला वाईसीसी मकरचा और ड्रीम 11 बलदेयां के बीच हुआ जिसमें बलदेयां विजेता रहा। तीसरा मैच ब्राउन मुंडे और केडीएम मंडोधघाट के बीच हुआ, इसमें मंडोधघाट विजेता रहा। इसके अलावा चौथा मुकाबला शिवा वैली बॉयज श्रीखंड और ड्रीम 11 बलदेयां के बीच हुआ, इसमें भी शिवा वैली बॉयज श्रीखंड विजेता रहा।
सुन्नी भज्जी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष पद्मदेव ने बताया की आने वाले दिनों में टूर्नामेंट में और भी रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। इस अवसर पर क्लब के उप अध्यक्ष विश्वास शर्मा, सचिव भिष्म हिमराल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।