फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ब्रदरहुड और सागा रॉयल्स ने जीते क्रिकेट मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पंथाघाटी के समीप शिमला क्रिकेट मैदान में नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए फ्रेंड्स क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों और आयोजकों ने खेल के माध्यम से नशा छोड़ो, खेलों से जुड़ो का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ब्रदरहुड इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। रोहित ने नाबाद 55 रन, राहुल ठाकुर ने 23 और लकी ने 19 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीनू इलेवन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। क्रांति ने 39, उदय ने 27 और वीनू दीवान ने 24 रन बनाए। ब्रदरहुड इलेवन ने यह मुकाबला 16 रन से अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में ब्रदरहुड इलेवन की टीम 15.3 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। आशीष ठाकुर ने 19 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी खेली। जवाब में इंडियन सागा रॉयल्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बनाते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। संजीव भारद्वाज ने 25 और राहुल ठाकुर ने 23 रन का योगदान दिया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें