फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपटाउन पहुंची नेवी की जांबाज महिला अधिकारियों की टीम तारिणी

Sun, 04 Mar 2018 01:59 PM IST
राजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर के जरिये दुनिया की परिक्रमा पर निकली नेवी की छह महिला अधिकारियों की तारिणी टीम अपने आखिरी पड़ाव में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर पहुंच गई है। यहां टीम ने भारतीय उच्चायुक्त के साथ होली मनाई।

विज्ञापन


छह महिला अधिकारियों में हिमाचल के कुल्लू जिले की जांबाज नेवी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल भी शामिल हैं।

55 फुट लंबी सेलिंग बोट आईएनएस तारिणी में सवार होकर देश की इन जांबाज महिला अधिकारियों ने समुद्र की खतरनाक बाधाओं को पार करते हुए दो मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 पर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पहुंची।

होली के दिन केपटाउन पहुंचे दल का भारतीय उच्चायुक्त रुचिरा कंबोज और केपटाउन के एग्जिक्यूटिव मेयर पैट्रीशिया डी लीले ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

आखिरी पड़ाव तक सकुशल पहुंचने की खुशी और इसी दिन होली का त्योहार होने से माहौल रंगमयी हो उठा। भारतीय नौसेना ने टीम को ट्वीट कर होली की बधाई दी है।

केपटाउन की एग्जिक्यूटिव मेयर पैट्रीशिया डी लीले ने भारतीय नौ सेना की छह महिला अधिकारियों के जज्बे को दुनियाभर की महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।
विज्ञापन


दल 14 मार्च को केपटाउन से गोवा के लिए प्रस्थान करेगा। 10 सितंबर 2017 को यह अभियान गोवा से शुरू हुआ था। आखिरी पड़ाव पार करने पर प्रतिभा जम्वाल के पिता रवि जम्वाल ने इसे भारतीय नौसेना के लिए गर्व का पल बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें