फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिक्षक संघ हपुटवा 26 को करेगा भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न करने पर विवि पर साधा निशाना
विज्ञापन

शिक्षकों को सीएएस के तहत नहीं मिली पदोन्नति : संघ

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचपीयू का शिक्षक संघ हपुटवा (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ) विश्वविद्यालय को बचाओ के नारे के साथ विवि की कार्यकारिणी परिषद की बैठक से एक दिन पूर्व 24 घंटे की भूख हड़ताल करेगा।
इसमें शिक्षक संघ कार्यकारिणी परिषद की होने वाली बैठक का विरोध किया जाएगा। हपुटवा के अध्यक्ष प्रो. नीतिन व्यास ने कहा कि संघ की उठाई गई मांगों को आज तक विवि प्रशासन ने पूरा नहीं किया है। शिक्षकों की कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नतियां नहीं की जा रही हैं। तीन सालों से शिक्षक पदोन्नति के लिए तरस रहे हैं। मांग प्रदेश सरकार को पूरा नहीं कर रही है, जबकि कई मर्तबा इस मांग को प्रशासन के माध्यम से उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. नीतिन व्यास, महासचिव डाॅ. अंकुश ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा और इन संस्थानों में पढ़ा रहे शिक्षकों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को उनकी निर्धारित पदोन्नति दी जा रही है, लेकिन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। इन शिक्षक नेताओं ने कहा कि एक स्टेट यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को हर माह वेतन के लिए तरसना पड़ रहा है। 2025-2026 का वार्षिक अनुदान 152 करोड़ है जिससे कर्मचारियों के वेतन तक की अदायगी करना मुश्किल हो रहा है। विश्वविद्यालय का वेतन और पेंशन जैसी देनदारियों पर 252 करोड़ से अधिक पैसा खर्च हो रहा है। संघ कर्मचारियों के डीए का भुगतान करने, शिक्षकों के लिए नए आवास भवनों का निर्माण करने, शिक्षकों के लिए कैंटीन सुविधा देने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें