फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिजल्ट के लिए शिक्षक जिम्मेदारः सीएम

Fri, 10 Oct 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही कड़े नियम बनाकर शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कुल्लू दशहरा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में 600 से अधिक स्कूल खोले हैं ताकि ग्रामीण स्तर पर बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें।

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें। उन्होंने कहा कि वे निजी स्कूलों के विरोध में नहीं हैं लेकिन इन स्कूलों में देखा गया है कि जमा दो शिक्षा प्राप्त लोगों को भी शिक्षक रखा होता है।
विज्ञापन


खराब रिजल्ट के लिए शिक्षक जिम्मेदार

सरकारी स्कूलों के शिक्षक ट्रेंड होते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अगर बच्चा अच्छा परिणाम नहीं दे पाएगा तो उसका जिम्मेदार छात्र नहीं शिक्षक होंगे। इसके लिए प्रदेश जल्द ही ठोस नीति तैयार करेगी।

वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों में चिकित्सकों के पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। जल्द ही रिक्त पदों को भर लिया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें