फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू की स्वायत्तता के लिए 85 दिन से धरने पर शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल से मुलाकात कर की बहाली की मांग
विज्ञापन

संशोधन विधेयक के विरोध में हपुटवा का आंदोलन जारी
राज्यपाल ने मुद्दों पर विचार करने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के विरोध में हिमाचल विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) के बैनर तले शिक्षक 85 दिनों से कुलपति कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

संघ की कार्यकारिणी ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से वीरवार को मुलाकात कर प्रस्तावित संशोधन विधेयक व विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को लेकर चिंता जताई और उन्हें ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद उठाए गए मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया, विश्वविद्यालय की मौजूदा वैधानिक व्यवस्था और अकादमिक एवं प्रशासनिक स्वायत्तता से जुड़े मुद्दे उठाए। शिक्षकों ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन से विश्वविद्यालय की स्थापित संस्थागत व्यवस्था और स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक निर्णय लेने की पर्याप्त स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास, उपाध्यक्ष डॉ. योगराज, सचिव डॉ. अंकुश भारद्वाज, संयुक्त सचिव डॉ. अंजली शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. राम लाल, डॉ. राजेश शर्मा और डॉ. बीआर ठाकुर शामिल रहे। इनके अलावा संघ के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों प्रो. डीडी शर्मा, प्रो. चंद्र मोहन परशिरा और प्रो. दूनी चंद ने भी प्रतिनिधिमंडल में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें