जिले के सरोल स्कूल के शिक्षकों ने मिसाल पेश की है। एक दिन की सेलरी से 25 अध्यापकों ने स्कूल के 220 छात्रों के लिए वर्दी के कोट खरीदे। स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों के अलावा लोगों ने भी इसमें सहयोग दिया। विद्यालय में मंगलवार को छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी के कोट प्रदान किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मंजू जरयाल इस दौरान मौजूद रहीं। सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न शिक्षा खंडों में बीईईओ की ओर से स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी प्रदान की गई है, लेकिन शिक्षा खंड चंबा के कई स्कूलों में बच्चों को अब तक वर्दी नहीं मिल सकी है।
स्कूली बच्चों को वर्दी का कोट खरीदने के लिए डॉ. मंजू जरयाल ने विद्यालय से निकले मोती कार्यक्रम में सम्मानित पूर्व छात्रों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और स्थानीय लोगों की ओर से स्वेच्छा से दान की गई धनराशि और विद्यालय स्टाफ की ओर से स्वेच्छा से एक दिन की सेलरी प्रदान करने के बाद ही बनाई।
प्रधानाचार्य मंजू जरयाल ने बताया कि मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में 220 छात्र-छात्राओं को वर्दी के कोट निशुल्क प्रदान किए गए। विद्यालय से निकले पूर्व छात्रों की ओर से दान की गई निधि, सेवानिवृत्त और सेवारत शिक्षकों की ओर से दान की गई धनराशि से की गई।