फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट में नियुक्त शिक्षक करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा

Thu, 20 Aug 2020 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रदेश के शिक्षा-प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में नियुक्त शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। डाइट में नियुक्त शिक्षकों को अब रोजाना कम से कम दस विद्यार्थियों से फोन पर बात कर पढ़ाई करने में आ रही समस्या या सुझावों को लेकर रिपोर्ट बनानी होगी। जिन विद्यार्थियों को नोट्स दिए जा रहे हैं, उनसे भी बात कर नोट्स मिलने को लेकर पता करना होगा। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी डाइट और एससीईआरटी के प्रिंसिपलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर यह निर्देश जारी किए।उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि कोरोना संकट के बीच में स्कूल बंद चल रहे हैं। सभी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में अब डाइट में नियुक्त शिक्षकों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। इन शिक्षकों को रोजाना दस-दस बच्चों से फोन पर बात करनी होगी। ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर बच्चों से राय जाननी होंगी। उनकी समस्याओं को हल करना होगा। रोजाना किए जाने वाले फोन कॉल की रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी। निदेशक ने कहा कि स्मार्ट मोबाइल फोन से वंचित बच्चों को सरकार ने नोट्स देने का फैसला लिया है। ऐसे विद्यार्थियों से भी शिक्षक संपर्क साध कर पता करेंगे कि उन्हें नोट्स मिले या नहीं। शिक्षा निदेशक ने सभी डाइट प्रिंसिपलों को शिक्षकों को सौंपी गई इस जिम्मेवारी की मॉनीटरिंग करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें