फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों का शेड्यूल जारी होते ही शिक्षक संघों ने खोल दिया मोर्चा

Fri, 20 Dec 2019 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी होते ही शिक्षक संघों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छुट्टियों के दौरान ही 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाओं का 24 दिसंबर तक परिणाम निकालने के आदेशों का हवाला देते हुए विभागीय अधिसूचना को समझ से परे बताया है। इसके अलावा 22 से 25 दिसंबर तक पहले ही तीन छुट्टियां होने के बावजूद इसी दौरान चार दिन की छुट्टियां देने पर भी सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल राज्य अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, प्रवक्ता कैलाश ठाकुर और महामंत्री श्याम लाल हांडा ने कहा है कि शनिवार को प्री बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होंगी। 22 दिसंबर से छुट्टियां पड़ जाएंगी। ऐसे में 24 दिसंबर तक विभाग द्वारा जारी किए परिणाम घोषित करने के आदेशों का क्या औचित्य रह गया है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान शिक्षा सचिव और विशेष सचिव शिक्षा से इस मामले को लेकर मिला था।

लिखित में आग्रह किया था कि यह छुट्टियां एक से चार जनवरी तक दी जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव न पड़े और परिणाम भी निकल पाए। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि 22 से 25 तक केवल एक ही वर्किंग डे है। बाकी सभी छुट्टियां हैं। ऐसे में यह छुट्टियां सिर्फ नाममात्र की हैं। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने छुट्टियों के शेड्यूल का विरोध करते हुए इसमें बदलाव करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाएगी। पीजीटी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कालटा ने 22 से 25 दिंसबर तक घोषित की गई छुट्टियों को रद्द करने की मांग करते हुए इसकी एवज में शिक्षकों को चार दिन का अर्जित अवकाश देने की मांग की है। उधर, सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमनलाल शर्मा ने छुट्टियों का स्वागत करते हुए प्री बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम निकालने की तारीख तीन जनवरी तक बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें