फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नशे की हालत में झूम रहा शिक्षक निलंबित, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था वीडियो

Wed, 06 Dec 2023 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला कांगड़ा के रानीताल स्कूल के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित( प्रतीकात्मक)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला कांगड़ा के रानीताल स्कूल के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। नशे की हालत में इस शिक्षक का वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने इस प्रकार संज्ञान लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया में बीते दिनों वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि रानीताल स्कूल का एक प्रवक्ता नशे की हालत में था।

वह शिक्षक सही तरीके से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, विद्यार्थी उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। शिक्षा निदेशक ने कहा कि इस घटना से विभाग की छवि धूमिल हुई है। विद्यार्थियों पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को उपनिदेशक कार्यालय कांगड़ा में मौजूद रहने की निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें