फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
30 असिस्टेंट प्रोफेसर किए जाएंगे नियुक्त
विज्ञापन

8 अतिथि शिक्षकों के पद के भी लिए हो रहे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में नए शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि में 30 असिस्टेंट प्रोफेसर और आठ अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां की जानी हैं। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ेगा। शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने से विभागों में कक्षाएं नियमित करने में मदद मिलेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के 30 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी। इन पदों में स्नातकोत्तर केंद्र शिमला, क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला और विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान के पद शामिल हैं। भूगोल विभाग में सबसे अधिक पांच पद भरे जाएंगे। भौतिकी और रसायन विज्ञान में चार-चार पद हैं। विधि विभाग में चार, मनोविज्ञान में तीन और वाणिज्य में दो पद हैं। विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान में कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के दो पद हैं। संस्कृत और आजीवन अध्ययन विभाग में एक-एक पद शामिल है। आठ अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया भी 11 अगस्त से शुरू होगी। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, अंग्रेजी और वाणिज्य में एक-एक पद है। समाजशास्त्र में दो पद हैं। सामाजिक कार्य तथा पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास में एक-एक पद है।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति तत्काल शिक्षण जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नियमित शिक्षकों की भर्ती पूरी होने तक इनसे विभागों में कक्षाएं चलाने में सहायता मिलेगी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से बचाने में मदद मिलेगी। आवेदनों की स्क्रीनिंग शैक्षणिक अंकों के आधार पर होगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन साक्षात्कार और चयन समिति की सिफारिश के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें