हिमाचल के स्कूलों में एसएमसी के तहत भर्ती के लिए स्कूलों में धड़ाधड़ आवेदन मांगे जा रहे हैं, मगर इसके बावजूद एसडीएम के स्तर पर अधिकतर स्कूलों में भर्ती की तिथियां तय नहीं की जा रही हैं। इससे कई आवेदक साक्षात्कार की बाट जोह रहे हैं।
राज्य सरकार ने 14 अगस्त 2014 को अधिसूचना जारी की कि प्रदेश में स्कूल प्रबंधन कमेटियों के तहत शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पीरियड आधार पर की जानी तय हुई।
टीजीटी श्रेणी के शिक्षकों के लिए 6000 रुपये अधिकतम मासिक मानदेय पर नियुक्ति के आदेश हुए। टीजीटी की तरह ही अन्य तमाम श्रेणियों के लिए मानदेय 17 जुलाई 2012 को जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में भर्ती के लिए निकाली गई अधिसूचना के हिसाब से तय किया गया है।