फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से 39 लाख उड़ाए, बैंक पर लगाया फ्रॉड का आरोप

Tue, 16 Jun 2020 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पठानकोट जिले के लरुंह गांव के शुभराज के नूरपुर स्थित बैंक के दो खातों से 39 लाख 60 हजार रुपये की राशि शातिरों ने उड़ा ली। इसके अलावा उनके बैंक में जमा 10 लाख की एफडी की एवज में बैंक ने किसी को लोन भी दे दिया है।

विज्ञापन


थाना नूरपुर में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार 12 मई 2020 से 23 मई तक दोनों खातों से इस राशि को सिलसिलेवार निकाला गया है। शिकायतकर्ता चुवाड़ी में पिछले वर्ष बतौर शास्त्री टीचर रिटायर हुआ है। दोनों बेटे सरकारी उच्च पदों पर तैनात हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 मई को उसके खाते को होल्ड कर 12 मई से बैंक की ओर से डुप्लीकेट आईडी तैयार करवाकर उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं। रिटायर्ड अध्यापक ने बताया कि उसके एक खाते से 30 लाख और अन्य खाते से नौ लाख 65 हजार की राशि निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन


घर में काम लगाया है और इसी के चलते बैंक में पैसे लेने गया था। बैंक पर आरोप लगाया है कि यह सारा फ्रॉड बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है। थाना प्रभारी नूरपुर मोहन लाल भाटिया ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने बैंक में दबिश दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें