फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर कम आए तो छात्र को दी बेरहम सजा

Fri, 05 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिला उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में जमा दो के एक छात्र की प्रवक्ता ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इसकी वजह छात्र के क्लास टेस्ट में कम नंबर आना बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्र के कान में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्र लक्की ठाकुर जब स्कूल से घर पहुंचा तो उसके कान और गाल में सूजन थी। दादा ने इस बारे जब पूछताछ की तो उसने प्रवक्ता के पिटाई करने की बात कही। छात्र के कान में तेज दर्द की शिकायत पर उसके दादा उसे पुलिस थाना ले गए।

थाना में उन्होंने घटना बारे में प्रवक्ता की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस पीड़ित छात्र को नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा ले गई, जहां उसकी मेडिकल जांच की गई।
विज्ञापन


चिकित्सक ने कान की चोट को गंभीर मानते हुए कान के विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी तथा घायल छात्र की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। पीड़ित छात्र के दादा सुंका राम ने शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाचार्य आदित्य रतन ने बताया कि छात्र की पिटाई का मामला उनके ध्यान में नहीं है। छात्र या उसके अभिभावकों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, उच्च शिक्षा उप निदेशक सुशील पुंडीर का कहना है कि पिटाई नियमों के विपरीत है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें