फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेल-खेल में बच्चों को सिखाई गिनती और करवाई रंगों की पहचान

Tue, 27 Oct 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा दिवस
विज्ञापन

जिलेभर के 1281 आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 31000 बच्चों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के 1281 आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस मनाया गया। इसमें करीब 31 हजार बच्चों ने भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित कीं। इस दौरान बच्चों को रंगों, गिनती और आकारों की पहचान करवाने के साथ कहानियां और कविताएं भी सिखाई गईं।
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर जोर देते हुए दौड़ने, कूदने, गेंद से खेलने, तालियों वाले खेल और हाथों से वस्तुएं पकड़ने जैसी गतिविधियां करवाई गईं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन गतिविधियों से बच्चों के शारीरिक संतुलन और मोटर कौशल का विकास होता है। बच्चों को साफ-सफाई और अच्छी आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्हें खाना खाने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह हाथ धोने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अभिभावकों को पोषण और देखभाल के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं के साथ बैठक कर बच्चों के पोषण, संतुलित आहार, उम्र के अनुसार विकास, वृद्धि की निगरानी और घर पर उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हर महीने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इसमें बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियों के साथ अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन

कोट
आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण तथा शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को भी बच्चों की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक किया जाता है। - डॉ. पद्म देव शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें