फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निबंध में तन्वी और वैकल्पिक समापन लेखन में अनन्या प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटशेरा कॉलेज में आयोजित स्पर्धाओं में पाया सम्मान
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में सेंट बीड्स के सृजन अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा) चौड़ा मैदान में आयोजित साहित्यिक उत्सव वर्ड वीव के समापन समारोह में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निबंध लेखन में आरकेएमवी शिमला की तन्वी, वैकल्पिक समापन लेखन में सेंट बीड्स कॉलेज की अनन्या शर्मा और भाषण प्रतियोगिता में सेंट बीड्स कॉलेज के सृजन शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान के कुणाल प्रथम और पोस्टर निर्माण में तनुज ठाकुर और पुस्तक एवं साहित्यिक ट्रेलर प्रतियोगिता में हर्षनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


निबंध लेखन में राजकीय महाविद्यालय संजौली की काश्वी अधिकारी तीसरे और राजीव गांधी महाविद्यालय की साक्षी दूसरे स्थान पर रहीं। वैकल्पिक समापन लेखन में राजीव गांधी महाविद्यालय की आंचल सिंह तीसरे और संजौली महाविद्यालय की सुनिधि शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय की दीया तीसरे और पल्लवी शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। काव्य पाठ में आरकेएमवी की अक्षरा हैट्टा तीसरे और संजौली महाविद्यालय के वेदांशु वर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
पोस्टर निर्माण में संजौली महाविद्यालय की सलोनी तीसरे और राजीव गांधी महाविद्यालय की ममता दूसरे स्थान पर रहीं। पुस्तक एवं साहित्यिक ट्रेलर प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय के आर्यन तीसरे और मोहित दूसरे स्थान पर रहे। उत्सव के दूसरे दिन रैंप वॉक, एकल नृत्य, संगीत प्रस्तुति, एकल अभिनय, समूह गीत, अंग्रेजी एवं हिंदी नाटक, वृत्तचित्र प्रदर्शन, रॉक बैंड, बॉल डांस और पंजाबी फ्यूजन डांस आकर्षण का केंद्र रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी फेथ पॉल ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक एवं अंग्रेजी साहित्यिक समिति की अध्यक्ष डॉ. पूनम किमता चौहान ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉ. अंशु कौशल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके बाद नाटी और राष्ट्रगान के साथ उत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें