कुनिहार के समीप हरिपुर गांव की बेटी तमन्ना कौंडल ने फाइव स्टार एयरलाइंस में एयर होस्टेस बनकर अपने गांव, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तमन्ना कौंडल की कामयाबी से कुनिहार की अन्य लड़कियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कठिन परिश्रम और लगन के बलबूते तमन्ना कौंडल का एयर होस्टेस के लिए चयन हुआ है। दिल्ली से प्रशिक्षण हासिल कर तमन्ना बतौर एयर होस्टेस काम कर रही हैं।