संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। टुटू ब्लॉक की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में टुटू स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने कबड्डी-योग में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा शतरंज, जूडो और कुश्ती में स्वर्ण में जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कायना में किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल के खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ी मंगलवार को पहली बार स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा शतरंज, जूडो और कुश्ती में स्वर्ण पदक तथा योग में खंड स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर उपविजेता बनने का खिताब अपने नाम किया है। प्रधानाचार्य डॉ. रशिमा राणा के मार्गदर्शन और विद्यालय के शारीरिक शिक्षा स्टाफ अलका महेंद्रू एवं प्रवक्ता जितेश्वर दत्ता की मेहनत को दिया गया।