फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: तलबगानों ने शुरू की रेरा में अध्यक्ष पद के लिए लाॅबिंग, केंद्र में सेवाएं दे रहे तीन अधिकारी भी लाइन

Tue, 21 Jan 2025 12:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल के अलावा और केंद्र में सेवाएं देने वाले हिमाचल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी रेरा में अध्यक्ष के लिए लाइन में हैं।
विज्ञापन
रेरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) में पद चाहने वालों की लॉबिंग शुरू हो गई है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रेरा में अध्यक्ष पद की चाह में मुख्यमंत्री कार्यालय में जुगाड़ लगा रहे हैं। हिमाचल के अलावा और केंद्र में सेवाएं देने वाले हिमाचल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी रेरा में अध्यक्ष के लिए लाइन में हैं। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है। सरकार की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी निर्धारित की गई है। यह आवेदन आनलाइन मांगे गए हैं। हालांकि, रेरा में अध्यक्ष और दो अन्य सदस्यों की तैनाती का फैसला हाई पावर कमेटी को करना है।

विज्ञापन


इस कमेटी में मुख्य न्यायाधीश अध्यक्ष होते हैं, जबकि शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव और विधि सचिव इसके सदस्य रहते हैं। रेरा के अध्यक्ष रहे डॉ. श्रीकांत बाल्दी सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसके अलावा दो अन्य सदस्य भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्रधान सचिव टीसीपी, शहरी देवेश कुमार को अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में काम करने वाले बिल्डरों का रेरा में पंजीकरण होता है। अध्यक्ष पद व एक सदस्य के लिए प्रशासनिक सेवाओं का होना अनिवार्य होता है, जबकि एक सदस्य के लिए वास्तुकार का अनुभव जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें