केसरी मुकाबला जीतने वाले को मिलेंगे 21 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। तलाई छिंज मेला 28 सितंबर को फागू के पास तलाई में मनाया जाएगा। छिंज मेले की बड़ी माली के विजेता पहलवान को डेढ़ लाख रुपये इनाम मिलेगा। चियोग पंचायत के प्रधान एवं मेला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष दिनेश जगटा ने कहा कि यह छिंज आराध्य देवी देशू काली माता को समर्पित है। चियोग, देहना और दधास पंचायत इस मेले का आयोजन करवाती हैं। इस वर्ष हिमाचली युवा पहलवानों के लिए हिमाचल केसरी अवार्ड भी रखा है। इसमें हिमाचली पहलवान को जीतने पर 25,000 रुपये के इनाम से नवाजा जाएगा। इसके लिए पहलवान की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी है।
दिनेश जगटा ने बताया कि मेला समिति की ओर से मेले में लक्की ड्रॉ भी रखा है। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में आल्टो के-10 कार रखी है। मेले में प्रसिद्ध पहलवान एवं समाजसेवी नाहर सिंह चौधरी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बड़ी माली के प्रायोजक अजीत गहलोत आरएसी दिल्ली और हिमाचल केसरी अवार्ड के प्रायोजक हीरा सिंह जगटा हैं।