अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी रिंग में जंप करके किक मारेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूली खेलकूद प्रतिस्पर्धा में मार्शल मार्शल आर्ट को जोड़ दिया है। जी हां कोरियाई तकनीक ताइक्वांडो को इसी साल से स्कूलों में खेला जाएगा।
स्कूलों में खंड स्तरीय प्रतिस्पर्धाएं संपन्न हो गई हैं। इसलिए इस साल ट्रायल के तौर पर जिला की टीमें गठित की जाएंगी। इसके लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से पहले जिला स्तर पर ट्रायल होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।