फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप: आज धर्मशाला पहुंच रही है ओमान की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में टी-20 वर्ल्ड कप फीवर आज से चढ़ना शुरू हो जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार क्वालीफाई करने वाली ओमान की टीम के खिलाड़ी शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचेंगे। ओमान की टीम को वीरवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट से धर्मशाला पहुंचना था। लेकिन, मौसम खराब होने की वजह से टीम वीरवार को धर्मशाला नहीं पहुंच पाई। हालांकि, खिलाड़ियों का सामान वीरवार को धर्मशाला पहुंच गया।
विज्ञापन


अब टीम शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचेगी। इसके बाद ओमान की टीम हमीरपुर जिले के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल की सीनियर टीम से तीन प्रेक्टिस मैच खेलेगी। ओमान की टीम के धर्मशाला पहुंचने के साथ टी-20 वर्ल्ड कप का फीवर हिमाचल में चढ़ना शुरू हो जाएगा।

दुनिया की बेहतरीन टीमों के साथ बेहतरीन खेल के जरिए ओमान की टीम ने आईसीसी के टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार क्वालीफाई किया है। ऐसे में टी 20 वर्ल्ड कप में ओमान की टीम पर नजरें रहेंगी। क्योंकि, इससे पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम ने भी पहली बार पदार्पण कर बेहतरीन टीमों को हराकर दुनिया के क्रिकेट जानकारों और प्रेमियों को अचंभित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमान के खिलाफ ऋषि धवन के बेहतर खेल की उम्‍मीद

ऐसे में ओमान की टीम को भी दुनिया की बेहतरीन टीमें नजरअंदाज नहीं कर पाएंगी। ओमान टीम की अगुवाई कैप्टन सुल्तान अहमद कर रहे हैं। ओमान की टीम के साथ खेलने के लिए हिमाचल की क्रिकेट टीम भी काफी उत्साहित हैं। रणजी मैच में हिमाचल की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, हिमाचल टीम के खिलाड़ी ऋषि धवन भी पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। ऐसे में ओमान के खिलाफ ऋषि धवन के बेहतर खेल की भी एचपीसीए उम्मीद कर रहा है।

एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही ओमान की टीम ने वीरवार को धर्मशाला पहुंचना था। लेकिन, मौसम खराब होने की वजह से टीम धर्मशाला नहीं पहुंच पाई। हालांकि, टीम के खिलाड़ियों का सामान वीरवार को धर्मशाला पहुंच गया। ओमान की टीम धर्मशाला में शुक्रवार को पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें