स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में 100 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकारी स्कूलों की जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में 100 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकारी स्कूलों की जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेते ही इन विद्यार्थियों को तीस-तीस हजार रुपये की पहली किस्त जारी होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को चयनित विद्यार्थियों की सूची भेज दी है।
विज्ञापन
चयनित विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के तहत बैंक खातों में किस्तों में यह राशि दी जाएगी।
विद्यार्थियों ने स्वयं कोचिंग संस्थानों का चयन किया है। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कोचिंग का विकल्प भी दिया गया है। अधिकतम एक लाख रुपये की राशि किसी भी प्रतिष्ठित तकनीकी या व्यावसायिक संस्थान से इंजीनियरिंग, कानून, मेडिकल, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, एनडीए आदि में प्रवेश पाने के लिए विशेष कोचिंग प्राप्त करने के लिए दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी विद्यार्थियों को योजना के तहत चयनित किया गया है। स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में विद्यार्थियों को मिलने वाली राशि के तहत वह कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं खरीद पाएंगे।