फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वां नदी पार कर रहे दो लोग बहे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में बीते दिन हुई मूसलादार बारिश के चलते सोमवार देर शाम दो व्यक्ति स्वां नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय भैरा निवासी होशियार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भैरा निवासी 50 वर्षीय होशियार सिंह और बलविंद्र पंजावर स्थित गैस एजेंसी में काम करते थे। रोजाना की तरह सोमवार देर शाम पंजाबर से भैरा जाने के लिए पैदल ही स्वां नदी पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घालूवाला के समीप मिला शव

लेकिन भारी बारिश के चलते स्वां नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया और पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों पानी में बह गए। इस दौरान बलविंद्र सिंह काफी मशक्कत के बाद पानी के तेज बहाव से बाहर निकलने में कामयाब रहा।

लेकिन होशियार सिंह बाहर नहीं निकल पाया और स्वां नदी में बह गया। बलविंद्र सिंह ने फौरन इसकी सूचना गांव वासियों को दी और अंब पुलिस को सूचित किया। मौके पर कई लोग बचाव के लिए भी आए। लेकिन होशियार सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया।

मंगलवार सुबह होशियार सिंह का शव घालूवाल की स्वां नदी के पास बरामद हुआ। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें